देश

Jammu and Kashmir: कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 4 नागरिक घायल

जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में बुधवार को चार नागरिक घायल हो गए.

Jammu and Kashmir: कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 4 नागरिक घायल
प्रतिकात्मका तस्वीर (फाइल फोटो )

श्रीनगर, 9 दिसंबर: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला (Baramulla) जिले में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में बुधवार को चार नागरिक घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने श्रीनगर (Srinagar)-बारामूला राजमार्ग के सिंघोरा (Singhora) इलाके में सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाया.

सूत्रों ने कहा, ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और सड़क पर फटने से चार नागरिक घायल हो गए. उन्हें पट्टटन शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़े: दिल्ली में पांच संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, खालिस्तानी-कश्मीर आतंकी संपर्क की बात सामने आई.

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू कर दी है. ग्रेनेड विस्फोट होने के बाद कुछ समय के लिए व्यस्त श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).