ICC ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दिलहारा लोकुहेतिजे पर लगाया 8 साल का बैन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दिलहारा लोकुहेतिजे को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया, जिसके बाद आईसीसी ने उनपर सभी प्रारूप के क्रिकेट खेलने पर आठ वषों का प्रतिबंध लगाया गया है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दिलहारा लोकुहेतिजे (Dilhara Lokuhettige) को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया, जिसके बाद आईसीसी ने उनपर सभी प्रारूप के क्रिकेट खेलने पर आठ वषों का प्रतिबंध लगाया गया है. 40 वर्षीय ऑलराउंडर दिलहारा को आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया. दिलहारा को आईसीसी की संहिता 2.1.1, 2.1.4 और 2.4.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. दिलहारा का प्रतिबंध तीन अप्रैल 2019 से शुरू होगा जब उन्हें प्रारंभिक तौर पर निलंबित किया गया था. यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से मिली हार से आहत हैं दक्षिण अफ्रीकी कोच Mark Boucher.
आईसीसी के जारी बयान के अनुसार, दिलहारा पर आईसीसी ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से टी10 लीग में ईसीबी की भ्रष्टाचार रोधी कोड के उल्लंघन पर भी आरोपी बनाया है.
ANI का ट्वीट-
Former Sri Lanka player Dilhara Lokuhettige banned from all cricket for eight years after an ICC Anti-Corruption Tribunal found him guilty of breaching the ICC Anti-Corruption Code
(Photo source: ICC) pic.twitter.com/46TrHPKjbd
— ANI (@ANI) April 19, 2021
आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के महासचिव एलेक्स मार्शल ने कहा, "श्रीलंका का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुके दिलहारा भ्रष्टाचार की कई गतिविधियों में शामिल थे. उनपर प्रतिबंध लगाना यह दर्शाता है कि उनकी गलती काफी गंभीर है."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

