पणजी, नौ मई गोवा के मुख्यमंभी प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक पुनरुद्धार समिति द्वारा दिये गए सुझावों और मितव्ययता के उपाय बताने के लिये प्रदेश सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और विशेषज्ञ होंगे जिसे मंगलवार को अधिसूचित किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने उद्योगपतियों के साथ मिलकर एक आर्थिक पुनरुद्धार समिति गठित की थी जिसने इस महीने के शुरू में अपनी रिपोर्ट दी थी।
सावंत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले ही मितव्ययता के कुछ कदम उठाने का फैसला कर लिया है जो अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का एक प्रयास है।
यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.
इससे पहले सावंत ने दावा किया था कि राज्य में कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान कर संचय में लगभग 80 प्रतिशत की कमी आई है।
तटीय राज्य के लिये आय का प्रमुख स्रोत पर्यटन उद्योग महामारी शुरू होने के बाद से ही ठप पड़ा है जबकि खनन गतिविधियां भी दो साल से बंद हैं।
महामारी के बीच गोवा उन अग्रणी राज्यों में से एक था जिन्होंने उद्योगों को काम करने की इजाजत दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY