यूक्रेन के साथ युद्ध के पहले ही सप्ताह में, मार्च 2022 में रूस ने इस परमाणु संयंत्र पर नियंत्रण कर लिया था जिसके बाद परमाणु दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।
रूस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी आईएईए के अधिकारियों को परमाणु संयंत्र तक सीमित पहुंच की अनुमति दी है।
जापान की चार दिवसीय यात्रा की समाप्ति पर आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि उनकी एजेंसी ज़ापोरिज्जिया तक पहुंचने की दिशा में प्रगति कर रही है, लेकिन ‘कुछ सीमाएं’ हैं।
टोक्यो में एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के साथ एक साक्षात्कार में ग्रॉसी ने कहा कि ‘मामूली सुधार हुआ है।’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वार्ता की तरह ही है और मैं अधिक से अधिक पहुंच पाने के लिए यथासंभव प्रयास कर रहा हूं।’’
संयंत्र की छतों का हवाला देते हुए ग्रॉसी ने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि हम वहां (छत पर) पहुंचेंगे और उसे (संयंत्र) देख सकेंगे।’’
संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने पूरे घटनाक्रम के दौरान लगातार 1986 में हुए चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र हादसे जैसी घटना फिर होने की आशंका को लेकर आगाह किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY