नोएडा, 28 दिसंबर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने बुधवार को कहा कि राजनीति में उनका उतरना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव पर सोच-समझ कर किया गया फैसला था।
वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अरूण ने 18 जनवरी को जब स्वैच्छिक सेवानिवृति की घोषणा की थी, उस समय वह कानपुर के पुलिस आयुक्त थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले यह अप्रत्याशित कदम उठाया।
उसके शीघ्र बाद अरूण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये और उन्होंने कन्नौज से विधानसभा चुनाव जीता। बाद में वह योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बने।
अरूण ने कहा, ‘‘योगी जी ने मुझसे कई बाद कहा कि जीवन में जोखिम लेना बड़ा अहम है।’’
उन्होंने ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान राजनीति में उतरने के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा, ‘‘ सभी को जोखिम के लिए क्षमता विकसित करने की जरूरत नहीं होती है लेकिन यदि किसी को चुनौती से जूझना हो और आगे बढ़ना हो तो सोच-समझ कर जोखिम लेने की जरूरत होती हैं मैने भी वही जोखिम लिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY