COVID-19 Vaccine Update: ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के नतीजे की सफलता पर अदार पूनावाला उत्साहित, बोले- जल्द सभी के लिए उपलब्ध होगा टीका
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने सोमवार को दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की टीके की प्रभावशीलता की घोषणा पर खुशी जाहिर की.
नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने सोमवार को दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की टीके की प्रभावशीलता की घोषणा पर खुशी जाहिर की. एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि कोविड-19 के उसके संभावित टीके को औसतन 70 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है. कंपनी ने कहा है कि यदि एक आधी खुराक देने के कम से कम एक महीने बाद एक पूरी खुराक दी जाती है, तो यह 90 प्रतिशत प्रभावी है.
एक महीने के कम से कम अंतराल पर दो पूरी खुराक दे कर किए गए परीक्षणों में यह टीका 62 प्रतिशत प्रभावी है. दोनों तरीकों को मिलाकर देखें तो टीका औसत 70 प्रतिशत प्रभावी है. यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.
पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे यह सुनकर खुशी है कि कोविड-19 का कम लागत वाला, लाने-ले जाने में सुलभ और शीघ्र ही बड़े स्तर पर उपलब्ध होने लायक टीका कोविशील्ड खुराक के एक तरीके में 90 प्रतिशत तक और दूसरे तरीके में 62 प्रतिशत प्रभावी है. एसआईआई भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के इस कोविड टीके का भारत में नैदानिक परीक्षण (क्लिनिकल ट्रायल) कर रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

