हैदराबाद, 29 जून हैदराबाद स्थित प्रतिभूति मुद्रण इकाई में तैनात 50-वर्षीय हेड कांस्टेबल की सर्विस राइफल से बृहस्पतिवार को कथित रूप से गलती से गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक कांस्टेबल ने हेड कांस्टेबल रमैया को एसएलआर दी, जिससे उसके हाथ से दुर्घटनावश गोली चल गयी। उन्होंने बताया कि गोली हेड कांस्टेबल के सीने में लगी।
अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY