नयी दिल्ली, 29 जुलाई एचटी मीडिया ने बुधवार को कहा कि वह मोज़ैक मीडिया वेंचर्स का अधिग्रहण करेगी। मोज़ैक वीसीसर्कल और टेकसर्कल समाचार प्लेटफार्मों का परिचालन करती है।
एचडी मीडिया ने कहा है कि एक उभरती कंपनी के इस रणनीतिक अधिग्रहण से उसके समूचे कारोबार में बेहतर तालमेल होगा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.
एचडी मीडिया ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ... ने मोज़ैक में एनडब्लयूएस डिजिटल एशिया पीटीई लिमिटेड और न्यूज कार्पोरेशन (विक्रेताओं) की शत प्रतिशत चुकता शेयर पूंजी के अधिग्रहण के लिये कार्यशील पूंजी समायोजन के बाद 6 करोड़ रुपये तक का निवेश करने को मंजूरी दी है। इसमें बाद में राजस्व से जुड़े लक्ष्य के तहत एक करोड़ रुपये तक का भुगतान भी शामिल है। हालांकि, यह सब समझौते को पक्के तौर पर अंतिम रूप दिये जाने पर निर्भर है। ’’
एचटी मीडिया ने कहा है कि इस अधिग्रहण के जरिये वह चाहती है कि वीसीसर्कल और टेकसर्कल से मिंट के टेक और सौदों वाली खबरों की संपादकीय क्षमता को बढ़ावा मिले। इससे एचटी की पहुंच का इस्तेमाल वीसीसर्कल के कार्यक्रमों से जुड़े कारोबार को बढ़ाने और डेटाबेस एवं शोध कारोबार बढ़ाने में भी इस्तेमाल किया जायेगा।
यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.
मोज़ैक मीडिया वेंचर वर्ष 2007 में बनी थी। कंपनी वीसीसर्कल और टेकसर्कल समाचार प्लेटफार्म का परिचालन करती है।
यह सौदा 30 अगस्त 2020 से पहले पूरा होने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY