मुंबई, 19 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार को असम के आंख-कान-नाक के सर्जन डॉ.अरूप सेनापति के सकारात्मक जज्बे की प्रशंसा की, जिनका कोविड-19 मरीजों के मनोरंजन के लिए ‘घूंघरू’ गाने पर नाचने का वीडियो वायरल हुआ है।
उल्लेखनीय है कि सिलचर चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत डॉ. सेनापति का ऋतिक की फिल्म ‘वार’ के गाने पर नृत्य करने का एक मिनट का वीडियो उनके सहकर्मी डॉ.सैयद फैजान अहमद ने रविवार शाम को साझा किया।
अहमद ने लिखा, ‘‘कोविड-19 मरीजों के इलाज की ड्यूटी पर सिलचर के चिकित्सा महाविद्यालय में आंख-कान-नाक के सर्जन एवं मेरे सहकर्मी डॉ.अरूप सेनापति से मिलिए। कोविड-19 मरीजों को प्रसन्न करने के लिए उनके समक्ष नृत्य कर रहे हैं।’’
ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए सेनापति के नृत्य कौशल की प्रशंसा की।
यह भी पढ़े | Air India की बोली की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ सकती है, सरकार देगी मूल्यांकन नियमों में राहत.
अहमद के ट्वीट पर जवाब देते हुए ऋतिक ने लिखा, ‘‘आप डॉ.अरूप को कहें कि मैं भी उनके स्टेप को सीख रहा हूं और किसी दिन असम में उनकी तरह नृत्य करूंगा। गजब का जज्बा है।’’
इस वीडियो को अबतक 5,65,000 बार देखा जा चुका है जबकि 7,300 बार रीट्वीट किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY