देश की खबरें | ठाणे में हाउसिंग सोसाइटी के क्लब हाउस, हॉल कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील होंगे
जियो

ठाणे, दो जून ठाणे नगर निगम ने मंगलवार को कहा कि हाउसिंग सोसाइटी के क्लब हाउस और कॉमन हॉल कोविड देखभाल केंद्र के रूप में काम करेंगे, जहां वहां के उन सदस्यों को रखा जाएगा, जिनमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण होंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में नगर निगम आयुक्त विजय सिंघल के हवाले से कहा गया कि कोरोना वायरस संक्रमण के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को अब किसी नगर निगम के पृथक-वास केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga Update: चक्रवात निसर्ग का जलवायु परिवर्तन से संबंध.

विज्ञप्ति में कहा गया कि अगर किसी हाउसिंग सोसाइटी में कोरोना वायरस का मरीज पाया जाता है और उसमें केवल हल्के लक्षण होते हैं, तो ऐसे मरीजों के लिए क्लब हाउस या बहुउद्देशीय हॉल कोविड देखभाल केंद्र (सीसीसी) का काम करेंगे।

उसमें कहा गया कि इस निर्णय से अस्पतालों में भीड़ कम होगी और अधिक बेड उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़े | मुंबई में बारिश ने दी दस्तक, आज रात करीब 9. 6 मिनट पर समुद्र में हाई टाईट आने की संभवना: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उसमें कहा गया कि अगले तीन दिनों में, हरेक हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष या सचिव को अपने परिसरों में कोविड देखभाल केंद्र को ईमेल के जरिये पंजीकृत कराना चाहिए।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ऐसी सोसाइटी के बीमार सदस्यों को वहां उनके परिवार द्वारा चाय, भोजन, नाश्ता और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान की जाएंगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मरीजों को भोजन और अन्य चीजें देते वक्त परिवार के सदस्यों को आवश्यक दूरी बनाए रखनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)