नयी दिल्ली, 22 फरवरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आवास की बिक्री 2024 के दौरान 10 प्रतिशत बढ़कर 3,565 इकाई हो गई।
रियल एस्टेट आंकड़ा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान मूल्य के लिहाज से बिक्री 38 प्रतिशत बढ़कर 2,344 करोड़ रुपये हो गई।
प्रॉपइक्विटी के आंकड़ों से पता चला है कि भोपाल के प्राथमिक आवासीय बाजार में बिक्री वर्ष 2024 में 3,565 इकाई रही, जबकि इसके पिछले वर्ष यह 3,238 इकाई थी।
मूल्य के संदर्भ में, भोपाल में आवास की बिक्री पिछले साल वर्ष 2023 के 1,703 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,344 करोड़ रुपये की हो गई।
इसके अलावा, प्रॉपइक्विटी ने बताया कि भूमि, श्रम और निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि के कारण लागत बढ़ने के कारण भी बिक्री मूल्य में अधिक वृद्धि हुई।
कंपनी के मुताबिक डेवलपर्स अधिक प्रीमियम और लक्जरी आवास परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं, जिससे बिक्री मूल्य में वृद्धि हो रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY