खेल की खबरें | अजारेंका को उम्मीद, वह और सेरेना माताओं को प्रेरित करेंगी

अजारेंका ने सेरेना को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां वह तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

यह किसी एक ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहला अवसर था जब मां बन चुकी दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में आमने सामने थी। इस टूर्नामेंट में कुल नौ ऐसी खिलाड़ी खेल रही थी जो मां बन चुकी हैं।

यह भी पढ़े | CPL 2020: शाहरुख खान की टीम ट्रिबैगो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, बादशाह खान ने ऐसे दी बधाई.

अजारेंका ने 2016 में बेटे को जन्म दिया था और उन्होंने कहा कि मां बनना उनकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल था लेकिन इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा, ‘‘मैं कोर्ट पर टेनिस खिलाड़ी हूं। मैं कोर्ट पर कभी हार नहीं मानने वाली खिलाड़ी हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘माता-पिता की भूमिका निभाना सबसे मुश्किल काम है। इसलिए एक बार जब आप इसमें संतुलन पैदा कर देते हो तो फिर आप कुछ भी कर सकते हो। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस प्राची सिंह को कर रहे हैं डेट? देखें उनकी कथित गर्लफ्रेंड की ये हॉट डांस Videos.

सेरेना की इस हार से 24 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड की बराबरी करने की एक और कोशिश नाकाम हो गयी।

अजारेंका फाइनल में 2018 की यूएस ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका से भिड़ेगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)