होप का कप्तान के रूप में पहले मैच में शतक, वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

होप ने 115 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए जिससे वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 335 रन का मजबूत स्कोर बनाया.

Temba Bavuma (Credits - Twitter/@ProteasMenCSA)

होप ने 115 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए जिससे वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 335 रन का मजबूत स्कोर बनाया. दक्षिण अफ्रीका की टीम इसके जवाब में कप्तान तेंबा बावुमा की 118 गेंदों पर 144 रन की लाजवाब पारी के बावजूद 41.4 ओवर में 287 रन पर आउट हो गई.

बावुमा के अलावा सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 26 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली. वेस्टइंडीज की तरफ से अलजारी जोसेफ और अकील हुसैन ने तीन-तीन विकेट लिए. इससे पहले वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान होप के अलावा यह भी पढ़ें : Ind vs Aus 2nd ODI 2023, Visakhapatnam Weather & Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में बारिश डाल सकती है खलल, जानें कैसा रहेगा विशाखापतनम में पिच और मौसम का मिजाज

रोवमैन पॉवेल ने 46 और निकोलस पूरन ने 39 रन का योगदान दिया. वेस्टइंडीज ने इस तरह से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को खेला जाएगा

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बारबाडोस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Dream11 Prediction: बारबाडोस में आज वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Key Players To Watch Out: बारबाडोस में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

West Indies vs New Zealand ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े