देश की खबरें | हरियाणा में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

सोनीपत (हरियाणा), 25 जुलाई सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया गांव भंडेरी निवासी अशोक (52) गोहाना के सदर थाने में होमगार्ड थे और रविवार रात को घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए निकले थे।

उन्होंने बताया कि करीब साढ़े नौ बजे जब वे गोहाना में सिविल रोड में महम मोड़ के निकट पहुंचे तो एक कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी,जिससे अशोक की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में पानीपत-रोहतक हाईवे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया है, मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)