शिमला, सात नवंबर हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और हॉकी इंडिया द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सीमित प्रशिक्षण फिर से शुरू किया है।
इस पहाड़ी राज्य में लगभग 60 खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया है। जिन खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों की शुरुआत की है, उनकी आयु 18 से 21 वर्ष के बीच है।
यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल इतिहास में पहली बार फ्री हिट गेंद पर रन आउट हुआ खिलाड़ी, देखें वीडियो.
हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई के सदस्य आगामी महीनों में राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।
राज्य इकाई के सदस्यों ने सितंबर में राष्ट्रीय टीमों के मुख्य कोचों और पीआर श्रीजेश तथा सविता जैसे अनुभवी राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने के पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की थी।
यह भी पढ़े | SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator: नॉकआउट मुकाबले में हैदराबाद ने बैंगलौर को 6 विकेट से हराया.
हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने कहा , ‘‘ हॉकी इंडिया से विस्तृत एसओपी और दिशानिर्देश मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद मिली। हमारे खिलाड़ी और अधिकारी मैदान पर वापसी को लेकर रोमांचित हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कोई प्रोटोकॉल का ठीक से पालन कर रहा है और साथ ही साथ अभ्यास के दौरान ज्यादा जोर नहीं डाल रहा है। खिलाड़ियों के लिए धीरे-धीरे गतिविधियां को बढ़ाना जरूरी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY