देश की खबरें | हॉकी इंडिया ने एएचएफ ऑनलाइन इंडोर फोरम में भाग लिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त हॉकी इंडिया ने शनिवार को एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) द्वारा कोच, अंपायर और कर्मचारियों के लिए आयोजित ऑनलाइन इनडोर हॉकी फोरम में भाग लिया।

एएचएफ की इस पहल का उद्देश्य कोचिंग, अंपायरिंग और प्रतियोगिता मेजबानी के विभिन्न पहलुओं पर तकनीकी विशेषज्ञता और ज्ञान प्रदान करना है।

यह भी पढ़े | Rashtriya Swachhata Kendra: पीएम नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का किया उद्घाटन.

इसका लक्ष्य एशिया में इनडोर हॉकी के बारे में कोचों, अंपायरों और आयोजकों के बीच चर्चा शुरू करने का भी था।

इस चर्चा में इनडोर हॉकी के वैश्विक चलन के मुद्दे के अलावा फील्ड हॉकी और इनडोर हॉकी मैच के बीच बुनियादी अंतर के बारे में बातचीत हुई।

यह भी पढ़े | राजस्थानः बीएसपी के 6 विधायकों ने कांग्रेस में मर्जर से संबंधित याचिक को हाईकोर्ट से ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत की ओर से इसमें राष्ट्रीय टीम के कोचिंग से जुड़े पांच सदस्य, हॉकी इंडिया के आठ मैच अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन का अनुभव रखने वाले हॉकी इंडिया के छह सदस्य शामिल थे। इसमें हॉकी इंडिया के हाई परफोर्मेंस निदेशक डेविड इयान जॉन ने भी भाग लिया।

एएचएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के विकास एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम ने कहा, ‘‘अगर किसी देश के पास शीर्ष कोच, अंपायर और अनुभवी मैच आयोजक हैं, तो हॉकी का खेल तीव्र गति से बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ समर्थन होना बहुत जरूरी है और इसलिए हमें कोचिंग, अंपायरिंग और मैच आयोजन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच मुहैया करने में खुशी हुई है।’’

हॉकी इंडिया के अंतरिम प्रमुख ज्ञानेंद्रो निंगोंबम ने कहा, ‘‘कोचिंग, मैच अधिकारी और मैच आयोजन हमारे खेल के तीन स्तंभ हैं। मुझे विश्वास है कि प्रतिभागियों ने निश्चित रूप से नयी तकनीकों को सीखा होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे उनका कौशल निश्चित रूप से बेहतर होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)