जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

नयी दिल्ली, 22 सितंबर वेदांता समूह की अनुषंगी कंपनी हिंदुस्तान जिंक लि. (एचजेडएल) ने मंगलवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल द्वारा गठित समिति ने डिबेंचर के जरिये 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दे दी है।

एचजेडएल ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मंगलवार को निदेशकों की समिति की बैठक में इसकी मंजूरी दी गयी।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

इसमें कहा गया है, ‘‘...अधिकृत निदेशकों की समिति ने दस-दस लाख रुपये अंकित मूल्य के 40,000 असुरक्षित, सूचीबद्ध, विमोच्य,

गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर निजी नियोजन आधार पर पेश करने को मंजूरी दे दी।’’

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Application Status: क्या आपने आरआरबी एनटीपीसी 2020 एप्लीकेशन स्टेटस किया चेक? रिजेक्ट होने वालों को भेजा गया SMS और E-mail.

इसके जरिये 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का लक्ष्य है। अधिक अभिदान मिलने पर 1,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त बोलियां रखने का विकल्प रखा गया है।

वेदांता लि. की एचजेडएल में 64.9 प्रतिशत हिससेदारी है जबकि 29.5 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)