एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान में हिंदू विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान में हिंदू विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

इस्लामाबाद, 29 अप्रैल पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक वरिष्ठ हिंदू विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिंध विधानसभा के सदस्य राणा हमीर सिंह 2018 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के टिकट पर थारपार्कर जिला से निर्वाचित हुए थे।

थारपार्कर के उपायुक्त शहजाद ताहिर ने संवाददाताओं को बताया कि सिंह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

सिंह अमरकोट के 26वें राणा हैं। उनके पिता राणा चंद्र सिंह 1990 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के मंत्रिमंडल में मंत्री थे।

इस बीच, पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 14,885 तक पहुंच गए। इनमें से 327 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).