नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित रक्षा सौदे से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को सुनायी गयी चार साल कैद की सजा पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। जेटली के वकील ने इस बारे में बताया ।
वकील अभिजात ने बताया कि न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती देने वाली जेटली की याचिका पर सीबीआई से जवाब भी मांगा है ।
जेटली की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और पी पी मल्होत्रा ने पैरवी की। उन्होंने मामले में निचली अदालत द्वारा 21 जुलाई को जेटली को दोषी करार दिए जाने के आदेश को चुनौती दी ।
वकील ने कहा कि जेटली और दो अन्य लोगों को रक्षा सौदे से जुड़े 2000-01 के मामले में भ्रष्टाचार का दोषी करार दिया गया था।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मस्जिद निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में उपेक्षा से अयोध्या के मुस्लिम नाखुश, बताई यह वजह.
निचली अदालत ने बृहस्पतिवार को उन्हें चार साल कैद की सजा सुनाते हुए शाम पांच बजे तक समर्पण करने का निर्देश दिया था।
मामले के अन्य दोषियों में जया जेटली के पूर्व पार्टी सहयोगी गोपाल पचेरवाल और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस. पी. मुरगई शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY