देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई शुक्रवार तक टाली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, दो नवम्बर केरल उच्च न्यायालय ने 2017 में अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी। अभिनेत्री और अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाए कि निचली अदालत ने कार्यवाही में पक्षपातपूर्ण और विरोधी रूख अपनाया।

न्यायमूर्ति वी जी अरूण ने अभिनेत्री द्वारा मामले में सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की याचिका पर यह अंतरिम आदेश पारित किया और मामले में सुनवाई की अगली तारीख छह नवम्बर तय की। इस मामले में आरोपियों में मलयालम फिल्मों के अभिनेता दिलीप भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 4009 नए मामले आए सामने, 104 की मौत: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निचली अदालत के खिलाफ अभिनेत्री के आरोपों का राज्य सरकार ने भी समर्थन किया और मामले की सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की।

राज्य सरकार के वकील ने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश और अभियोजक एक-दूसरे के खिलाफ थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए अगर सीएम से लेकर मंत्रियों तक के वेतन में कटौती करनी पड़ी तो करेंगे.

वकील ने कहा कि मामला स्थानांतरित करने से उच्चतम न्यायालय की तरफ से मामले की तय समय सीमा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उच्चतम न्यायालय ने निचली अदालत को निर्देश दिया था कि मामले में सुनवाई चार फरवरी 2021 तक पूरी की जाए।

अभिनेत्री तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती है और उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका अपहरण कर कार के अंदर दो घंटे तक कथित तौर पर उत्पीड़न किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)