देश की खबरें | लद्दाख में पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

लेह, 29 जून केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पर्यटकों के पहले समूह ने मंगलवार को यहां हेलीकॉप्टर की सवारी की।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर सेवाएं केंद्र शासित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

लद्दाख के नागरिक उड्डयन विभाग के आदेश के अनुसार, हेलीकॉप्टर की सवारी करने को इच्छुक लोग वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। लद्दाख के निवासियों के अलावा अन्य यात्रियों के लिए मंच पर एक अलग बुकिंग सुविधा मौजूद है।

आदेशानुसार, टिकट की उपलब्धता यात्रियों की संख्या, मौसम की स्थिति या किसी अन्य परिचालन प्रतिबंध पर निर्भर करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने दो हेलिकॉप्टर, पांच सीट वाले बी-3 और एमआई-172 के साथ इन सेवाओं को शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में लेह, करगिल, पदुम, लिंग्शेद, डिबलिंग, नेराक, दिस्कित, तुर्तुक, श्रीनगर और जम्मू तक की यात्रा कराई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)