एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने नीट-पीजी परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा स्थगित किये जाने के दो दिन बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को ‘नीट-पीजी’ परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा की।

देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने नीट-पीजी परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा की

नयी दिल्ली, 24 जून स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा स्थगित किये जाने के दो दिन बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को ‘नीट-पीजी’ परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा की।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) एनबीईएमएस द्वारा अपने तकनीकी साझेदार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ मिलकर मेडिकल छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

सरकार ने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर हाल में लगे आरोपों के मद्देनजर ‘‘एहतियाती कदम’’ उठाते हुए 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा शनिवार को स्थगित कर दी।

यह पता चला है कि बैठक में टीसीएस के शीर्ष अधिकारियों ने परीक्षा की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा, ‘‘नीट-पीजी परीक्षा के प्रश्नपत्र अपलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा से एक घंटे पहले शुरू होती है। इस बार परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में इसे स्थगित कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के आधार पर जल्द ही नयी तिथियों की घोषणा की जाएगी।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता के बारे में आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, उसने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).