देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद काम पर लौटे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई कोविड-19 से स्वस्थ हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सोमवार से अपना कामकाज शुरू करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जैन में 17 जून को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह आज सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर अपने कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़े | कांग्रेस विधायक ने सचिन पायलट पर लगाया आरोप, कहा- बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा था.

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के कदमों की समीक्षा के लिए जैन अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इससे पहले सुबह में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि जैन स्वस्थ हो गए हैं और आज से अपना कामकाज संभालेंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

केजरीवाल ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन स्वस्थ हो गए हैं। वह आज से काम पर लौटेंगे। वह अस्पतालों का दौरा करने और स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीजों से मुलाकात को लेकर हमेशा क्षेत्र में रहते हैं।”

मंत्री को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। उन्हें 26 जून को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

उनकी गैरमौजूदगी में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैन के स्वास्थ्य एवं गृह विभाग व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)