एजेंसी न्यूज

कांग्रेस विधायक ने सचिन पायलट पर लगाया आरोप, कहा- बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा था

राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने सोमवार को आरोप लगाया कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी. इसके साथ ही मलिंगा ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि उन्हें पैसों की पेशकश की गयी थी.

कांग्रेस विधायक ने सचिन पायलट पर लगाया आरोप, कहा- बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा था
सचिन पायलट और कांग्रेस का झंडा (Photo Credits-Facebook)

जयपुर, 20 जुलाई: राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने सोमवार को आरोप लगाया कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी. इसके साथ ही मलिंगा ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि उन्हें पैसों की पेशकश की गयी थी. प्रदेश के बाड़ी से विधायक मलिंगा ने यहां मीडिया से कहा कि अपने कुछ काम के सिलसिले में दो बार तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट से मिले.

मलिंगा के अनुसार इस दौरान पायलट ने उनसे कहा, 'बीजेपी में चलना है पार्टी छोड़नी है.' मलिंगा के अनुसार इस दौरान पायलट ने पैसों की भी चर्चा की और कहा गया कि 'आप मुंह तो खोलो जितना चाहोगे पैसा मिलेगा.' यह पूछे जाने पर कि इस बात का क्या सबूत हैं, इस पर मलिंगा ने कहा,' अगर मेरी बात झूठी है तो पायलट आकर कह दें कि मैं झूठ बोल रहा हूं बाकी मैं तो मंदिर में जाकर भी यह बात कह सकता हूं.'

यह भी पढ़ें: Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक असलम शेख कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मलिंगा के अनुसार उन्होंने पायलट से कहा कि उनकी आत्मा इस तरह के काम के लिए नहीं मान रही. विधायक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया था. मलिंगा के अनुसार यह घटनाक्रम पंचायतों के परिसीमन के समय से पिछले छह सात महीने से चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).