नयी दिल्ली, 21 जनवरी बृहस्पतिवार अपराह्न 2.30 बजे तक ‘’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
वि15 बाइडन लीड कार्यकारी आदेश
बाइडन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए,ट्रंप की अहम नीतियों को पलटा
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पदभार संभालते ही 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए ,जिनमें से कुछ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम विदेश नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कुछ फैसलों को पलटने वाले हैं।
दि14 किसान ट्रैक्टर रैली
ट्रैक्टर रैली: दिल्ली पुलिस और किसान संगठनों के बीच बैठक
नयी दिल्ली, केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के संदर्भ में दिल्ली पुलिस और किसान संगठनों के बीच बृहस्पतिवार को बैठक शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि17 वायरस मामले टीकाकरण
कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,92,308 हुई; कुल मामलों का सिर्फ 1.81 प्रतिशत
नयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,92,308 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.81 प्रतिशत है। देश के कुल उपचाराधीन मामलों में से 73 प्रतिशत मामले केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे22 महाराष्ट्र शराब मौत
महाराष्ट्र : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, आठ बीमार
नागपुर, महाराष्ट्र के गढचिरौली जिले के चमोर्शी तालुका के एक गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी और आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।
प्रादे2महाराष्ट्र कंगना पुलिस
मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया
मुंबई, मुंबई पुलिस ने जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वि19 बाइडन जलवायु परिवर्तन
बाइडन ने अमेरिका को पेरिस समझौते में पुन: शामिल कराने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को ऐतिहासिक पेरिस समझौते में पुन: शामिल कराने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर अपने एक बड़े चुनावी वादे को पूरा किया।
वि17 बाइडन भारतीय सांसद
भारतीय- अमेरिकी सांसदों ने बाइडन और हैरिस के नेतृत्व का स्वागत किया
न्यूयार्क, भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि दोनों नेता देश के जख्मों पर मरहम लगाएंगे, चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करेंगे और तबाह हुई अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाएंगे।
वि16 अमेरिका बाइडन डब्ल्यूएचओ
बाइडन ने अमेरिका के डब्ल्यूएचओ में शामिल होने के आदेश पर हस्ताक्षर किए, संरा ने किया स्वागत
वाशिंगटन/संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कार्यभार संभालते ही देश को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में फिर से शामिल कराने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
वि21 इराक विस्फोटों
इराक में आत्मघाती विस्फोटों में छह लोगों की मौत
बगदाद, इराक की राजधानी में बृहस्पतिवार को दो आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
खेल14 खेल ओलंपिक तोक्यो पाउंड
आईओसी के पूर्व उपाध्यक्ष पाउंड ने कहा, तोक्यो ओलंपिक के दौरान दर्शकों की मौजूदगी अनिवार्य नहीं
तोक्यो, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व उपाध्यक्ष डिक पाउंड ने कहा है कि तोक्यो ओलंपिक का आयोजन स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में हो सकता है। उन्होंने साथ ही भविष्यवाणी की कि जापान और दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।
खेल7 खेल भारत आगमन
आस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम
नयी दिल्ली-मुंबई, कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकतर सदस्य गुरुवार को स्वदेश पहुंच गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY