नयी दिल्ली, 25 मई आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 4,341.58 करोड़ रुपये रहा।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,811.26 करोड़ रुपये था।
शेयर बाजार को दी जानकारी में एचडीफएसी लिमिटेड ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर 21 रुपये का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है।
एकल आधार पर एचडीएफसी का लाभ 2019-20 की चौथी तिमाही में 22 प्रतिशत घटकर 2,232.55 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,861.58 करोड़ रुपये था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की ब्याज से शुद्ध आय 3,780 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 3,161 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ करीब दोगुना होकर 17,769.65 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 9,632.46 करोड़ रुपये था।
हालांकि एचडीएफसी लिमिटेड ने कहा कि लाभ के आंकड़े को पिछले वित्त वर्ष के लाभ से तुलना नहीं किया जा सकता है। इसका मुख्य कारण कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए 5,913 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान है जो पिछले वित्त वर्ष में 935 करोड़ रुपये था।
बैंक का सकल गैर-निष्पादित कर्ज (एनपीए) 31 मार्च 2020 को समाप्त वर्ष 8,908 करोड़ रुपये रहा। यह दिये गये कर्ज का 1.99 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY