नयी दिल्ली, 22 सितंबर एचडीएफसी लाइफ ने मंगलवार को कहा कि उसने बीमा पॉलिसी बेचने को लेकर येस बैंक के साथ समझौता किया है। ये पॉलिसी बैंक अपने ग्राहकों को बेचेगा।
एचडीएफसी लाइफ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने यस बैंक के साथ कॉरपोरेट एजेंसी (सीए) समझौता किया है।
यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.
इसके तहत यस बैंक के ग्राहक एचडीएफसी लाइफ की जीवन बीमा पॉलिसी, स्वास्थ्य बीमा, बचत और सेवानिवृत्ति से जुड़े उत्पाद ले सकेंगे।
एचडीएफसी लाइफ के कार्यकारी निदेशक सुरेश बादामी ने कहा, ‘‘जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, बचत और सेवानिवृत्त उत्पादों की काफी संभावना है।’’
उन्होंने कहा कि हम यस बैंक के ग्राहकों के लाभ के लिये उनकी टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY