प्रयागराज, चार अक्टूबर समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना करते हुए समाजवादी प्रबुद्ध सभा के लोगों ने मंगलवार को नैनी के शनि मंदिर में हवन और पूजन किया।
सपा के जिला मीडिया प्रभारी सैयद मोहम्मद अस्करी ने बताया कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना करते हुए समाजवादी प्रबुद्ध सभा के कार्यकर्ताओं ने नैनी के शनि मंदिर में हवन पूजन किया।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रबुद्ध सभा के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी, वरिष्ठ समाजवादी नेता सत्यवीर यादव, पूर्व महानगर सचिव संतोष यादव, प्रबुद्ध सभा उपाध्यक्ष राहुल पांडेय आदि उपस्थित रहे।
अस्करी ने बताया कि हवन पूजन का कार्य शनि मंदिर के पुजारी आदित्य मिश्रा, दिनेश मिश्रा, टिंकू मिश्रा ने विधि विधान से संपन्न कराया और इसके बाद गरीबों में फल बांटा गया।
उल्लेखनीय है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में पिछले काफी समय से भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY