खेल की खबरें | पीठ की चोट से उबरने के लिए शायद हसन अली को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़े: पीसीबी

कराची, आठ जून पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कहा कि तेज गेंदबाज हसन अली को पीठ की चोट से उबरने के लिए शायद सर्जरी की जरूरत नहीं पड़े क्योंकि विशेषज्ञों के साथ आनलाइन रिहैबिलिटेशन सत्र का सकारात्मक नतीजा मिला है।

डर था कि पीठ की चोट से उबरने के लिए अगर सर्जरी की जरूरत पड़ती है तो हसन छह से आठ महीने के लिए बाहर हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | खेल मंत्री किरण रिजिजू की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- मेरे शब्द लिख के रख लो, 2028 ओलम्पिक में भारत शीर्ष-10 में होगा.

बोर्ड ने साथ ही हसन की जांच के लिए आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों की भी सलाह ली है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह तेज गेंदबाज पाकिस्तान से बाहर नहीं जा सकता।

पीसीबी ने कहा कि हसन ने पीठ दर्द से उबरने के लिये लाहौर स्थित न्यूरोसर्जन आसिफ बाशिर, आस्ट्रेलिया के पीटर ओ सुलिवान और पीसीबी चिकित्सा टीम की देखरेख में पिछले सप्ताह दो घंटे तक ऑनलाइन रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में भाग लिया था।

यह भी पढ़े | Renee Gracie Became Porn Star: पैसों की कमी से जूझ रही V8 Supercar महिला रेसर रेनी ग्रैसी बनी पोर्न स्टार, अब हर हफ्ते कमाती है 2500 डॉलर  .

पीसीबी के चिकित्सा बोर्ड के प्रमुख डा. सोहेल सलीम ने कहा, ‘‘अभी वह इस कार्यक्रम के शुरुआती चरण में है। हम अगले पांच सप्ताह तक उसकी प्रगति पर नजर रखेंगे और इसके बाद ही भविष्य को लेकर कोई फैसला करेंगे। ’’

हसन ने अब तक नौ टेस्ट, 53 वनडे और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। चोट के कारण बाहर होने से उन्हें पिछले महीने केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)