चंडीगढ़, 14 जुलाई हरियाणा में भाजपा-जजपा की सरकार पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने पर विचार कर रही है। यह बात मंगलवार को यहां उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही।
उन्होंने कहा कि गांवों में सराहनीय कार्य करने वाले सरपंच और पंच सहित महिला सदस्यों को दोपहिया वाहन भी दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 6,741 नए मामले, 213 और लोगों की मौत, कुल मरीज 2.67 लाख के पार.
चौटाला ने बयान जारी कर कहा कि सरकार ऐसी सौ महिलाओं की सूची बना रही है जिन्होंने गांवों में शानदार काम किया है और होंडा कंपनी के साथ मिलकर कॉरपोरेट सामाजिक जवाबदेही पहल के तहत उन्हें ‘‘स्कूटी’’ दिया जाएगा।
आरक्षण के मुद्दे पर जजपा (जननायक जनता पार्टी) के नेता ने कहा कि दोनों दलों के विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा की है और जल्द ही अंतिम निर्णय किया जाएगा।
यह भी पढ़े | सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार : उमा भारती.
हरियाणा पंचायती राज कानून के तहत कम से कम एक- तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी है।
चौटाला ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण पूरे समाज का सशक्तिकरण है। यह निश्चित तौर पर सही दिशा में उठाया गया कदम है। वह ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री भी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY