Haryana Saini Govt Floor Test: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया।

Credit -FB

चंडीगढ़, 13 मार्च हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया है।

विश्वास प्रस्ताव रखे जाने और इस पर चर्चा शुरू होने पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन से बाहर चले गए।

जजपा ने बुधवार को व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा है।

राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सदन में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव पेश करने से पहले, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से जल्दबाजी में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर सवाल पूछा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''कोई आपात स्थिति नहीं थी''। उन्होंने दावा किया कि विधायकों को पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

पार्टी विधायक बी बी बत्रा ने पूछा, ‘‘सत्र बुलाने की इतनी जल्दी क्या थी?’’

हुड्डा ने अध्यक्ष से सत्र को कम से कम एक घंटे के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया ताकि विधायक विधानसभा पहुंच सकें। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन में समय पर पहुंचना सदस्यों का कर्तव्य है।

गुप्ता ने कहा, ''चर्चा होने दीजिए और इस बीच सदस्य सदन में पहुंच सकते हैं।”

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा के 41 सदस्य हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है। सदन में जजपा के 10 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं जबकि इंडियन नेशनल लोकदल का एक विधायक है।

मनोहरलाल खट्टर के अचानक से अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सैनी के हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की।

मंगलवार शाम को शपथ लेने के बाद सैनी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का एक पत्र सौंपा है और उनसे भाजपा सरकार को सदन में बहुमत साबित करने के लिए बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।

राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के संकेतों के बीच यह विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। हालांकि गठबंधन टूटने को लेकर अब तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट