चंडीगढ़, पांच नवंबर हरियाणा विधानसभा ने मानसून सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय मंत्रियों-- राम विलास पासवान एवं सुरेश अंगड़ी को श्रद्धांजलि दी। इन लोगों का हाल में निधन हो गया था।
मानसून सत्र कोविड-19 महामारी के चलते 26 अगस्त की एक दिन की बैठक के बाद बहाल हुआ है।
सदन के नेता और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और शोक संदेश पढे।
मुखर्जी, पासवान एवं अंगड़ी के अलावा विधानसभा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, हरियाणा के पूर्व मंत्री स्वामी अग्निवेश, विधानसभा के पूर्व सदस्यों-- देवराज धवन, मामू राम और सरोज को भी श्रद्धांजलि दी।
रोहतक जिले की स्वतंत्रता सेनानी कलावती को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इन सभी हस्तियों की हाल ही में मृत्यु हुई।
राज्य से सुरक्षाबलों के उन 13 जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गयी, जिन्होंने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए अदम्य साहस दिखाया एवं अपनी जान कुर्बान कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY