खेल की खबरें | हफीज फिर कोरोना जांच में पॉजिटिव , पीसीबी ने कराई थी दोबारा जांच

कराची, 26 जून पॉजिटिव, निगेटिव और पॉजिटिव , मोहम्मद हफीज की कोरोना वायरस जांच की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पृथकवास प्रोटोकॉल तोड़ने के लिये उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है ।

हफीज को बोर्ड द्वारा कराये गए पहले दौर के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था । रविवार को इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो रहे 29 खिलाड़ियों का टेस्ट कराया गया था ।

यह भी पढ़े | भारतीय आलराउंडर विजय शंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैन की गाली, मेरा पहला अनुभव.

हफीज के अलावा नौ खिलाड़ियों और एक अधिकारी का नतीजा पॉजिटिव आया था।

अगले ही दिन हफीज ने एक ट्वीट में निजी चिकित्सा केंद्र की रिपोर्ट पोस्ट की जिसमें नतीजा निगेटिव था ।

यह भी पढ़े | भुवनेश्वर कुमार ने कहा- धोनी की तरह परिणाम पर ध्यान नहीं देता.

बोर्ड पृथकवास में रहने से हफीज के इनकार से पहले ही खफा है । बोर्ड के सूत्रों के अनुसार शौकत खानम अस्पताल में हफीज का फिर से टेस्ट हुआ जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

बोर्ड ने कहा कि वह सभी टेस्ट के नतीजे शनिवार को बतायेगा । सूत्र के अनुसार हफीज अगर पॉजिटिव पाया जाता है तो बोर्ड उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है क्योंकि उसने पृथकवास में जाने की बजाय दूसरा टेस्ट कराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)