देश की खबरें | जिमखाना क्लब का बार लाइसेंस निलंबित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब बेचने के आरोप में जिमखाना क्लब का बार लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि जांच में पाया गया है कि क्लब लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री कर रहा था।

यह भी पढ़े | IPL-13: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उप आबकारी आयुक्त रणजीत सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और क्लब के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आगे की कार्यवाही के लिए 27 अक्टूबर को आबकारी विभाग में पेश हों।

आदेश में कहा गया है कि 17 सितंबर को निरीक्षण के दौरान क्लब में एक बार सब स्टोर पाया गया, जिसके लिए विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार चुनाव में इस्‍तेमाल के लिए ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई.

आदेश के मुताबिक, क्लब के एक अधिकारी ने बताया कि बार सब स्टोर से शराब की कुछ बोतलें कम हैं, क्योंकि एक पूर्व अधिकारी लॉकडाउन के दौरान कुछ बोतलें ले गए थे और इस बात की जानकारी प्रबंधक या क्लब की प्रबंधन समिति के सदस्यों को नहीं थी।

मार्च के अंत में केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)