एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)
भरूच, 12 अगस्त गुजरात के भरूच जिले में पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली।
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हांसोट पुलिस थाने में तैनात दीपिका परमार (25) मंगलवार की रात अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई पाई गई।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।
अधिकारी ने कहा, “परमार ने रात 11 बजे के आसपास आत्महत्या की। रात में मामले की जानकारी मिली। पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया जो उसके गृहनगर भावनगर ले गए।”
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY