Gujarat Road Accident: कंटेनर से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

गुजरात के वड़ोदरा शहर के पास राजमार्ग पर खड़े कंटेनर से एक कार टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो दंपतियों और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Road Accident (Photo Credit: ANI)

वड़ोदरा, 4 मार्च : गुजरात के वड़ोदरा शहर के पास राजमार्ग पर खड़े कंटेनर से एक कार टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो दंपतियों और एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. कपूराई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात हुई जब एक ही परिवार के दो पुरुष, अपनी पत्नियों और दो बच्चों के साथ कार में वड़ोदरा जिले के कर्जन तालुका से वापस आ रहे थे.

उन्होंने बताया कि कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई. अधिकारी ने बताया कि दो दंपतियों और एक साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 साल का दूसरा बच्चा घायल हो गया. यह भी पढ़ें : Beach in Ayodhya: अयोध्या में बनने जा रहा है समुद्र तट, सरयू किनारे मिलेगा मुंबई के जुहू ‘चौपाटी’ जैसा आनंद

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन बचाव दल मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड