हलोल (गुजरात), 11 मई गुजरात में पंचमहल जिले के हलोल की एक अदालत ने बुधवार को जुए के एक मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक केसरीसिंह सोलंकी तथा 25 अन्य आरोपियों को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
उन्हें पिछले साल एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया था।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम हंसराज सिंह की अदालत ने खेड़ा जिले के मातर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और 25 अन्य आरोपियों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
स्थानीय अपराध शाखा और पावागढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में सोलंकी और 25 अन्य लोगों को 1 जुलाई 2021 की रात को एक रिसॉर्ट में जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में सात महिलाएं भी थीं और उनमें से चार नेपाली नागरिक थे।
अदालत ने उस रिसॉर्ट का लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया जहां नियमों का उल्लंघन कर जुआ खेला जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3.9 लाख रुपये नकद, आठ वाहन, 25 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया था। अभियोजन पक्ष ने सबूत के तौर पर 34 गवाह और 13 दस्तावेज पेश किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY