नयी दिल्ली, चार दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में एक जुलाई, 2017 के बाद से वार्षिक आधार पर निरंतर बढ़ोतरी हो रही है और चालू वित्त वर्ष में अब तक औसत सकल मासिक संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है।
सीतारमण ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
जीएसटी की व्यवस्था देश में एक जुलाई, 2017 को लागू की गई थी।
वित्त मंत्री का कहना था कि जीएसटी संग्रह चालू वित्त वर्ष के हर महीने में 1.50 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रहा है और अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।
उनके मुताबिक, 2022-23 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक था, जो 2021-22 में 1.23 लाख करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है। 2020-21 में औसत मासिक संग्रह 94,734 करोड़ रुपये था।
एक अलग प्रश्न के उत्तर में, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 2021-22 और 2022-23 के लिए मासिक औसत सकल जीएसटी संग्रह में साल-दर-साल क्रमशः 30 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY