देश की खबरें | महाराष्ट्र में जादू-टोने के संदेह में पोते ने दादी की हत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर जादू-टोना किये जाने के संदेह में अपनी 62 वर्षीय दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विक्रमगढ़ तालुका के यशवंत नगर के रहने वाले आरोपी कैलास डांगटे का मानना था कि वह अपनी दादी द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण जीवन में समस्याओं का सामना कर रहा है और इस लेकर वह उसके साथ झगड़ा करता था।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: चुनावी समर में खूब शेयर हो रहे है वायरल वीडियो, बना नया प्रचार ल तरीका.

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को, आरोपी ने अपनी दादी को कथित तौर पर कुल्हाड़ी से कई बार मारा और फिर घर से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Schools Reopening India: बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के कारण इन राज्यों में दिवाली से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल.

परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)