देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी, शास्त्री को श्रद्धांजलि दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, दो अक्टूबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने महात्मा गांधी की 151वीं जन्मतिथि पर राजभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शास्त्री की 116वीं जन्मतिथि पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले में योगी सरकार के बचाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण.

ठाकरे ने मातोश्री में दोनों नेताओं की तस्वीरों पर फूल माला चढ़ायी और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वास्तुकार थे, जिन्होंने दुनिया को सत्याग्रह का रास्ता दिखाया और सभी को सत्य, अहिंसा तथा मानवता का पाठ पढ़ाया।

यह भी पढ़े | Hathras Case: सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- यूपी में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का जो विचार भी रखेगा, उसका समूल नाश सुनिश्चित.

ठाकरे ने कहा कि शास्त्री ने हमें देशभक्ति, सादा जीवन, उच्च विचार की सीख दी। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को अपने जीवन में उतारा।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र निर्माण में माटी के दोनों लाल का योगदान उदाहरणीय है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)