एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सरकार की धान खरीद 2021-22 में अबतक 532.86 लाख टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने चालू विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान अब तक 532.86 लाख टन धान की खरीद की है, जिसमें अधिकतम खरीद पंजाब से की गई है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सरकार की धान खरीद 2021-22 में अबतक 532.86 लाख टन पर

नयी दिल्ली, 10 जनवरी केंद्र ने चालू विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान अब तक 532.86 लाख टन धान की खरीद की है, जिसमें अधिकतम खरीद पंजाब से की गई है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक लगभग 64.07 लाख किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के रूप में 1,04,441.45 करोड़ रुपये का लाभ मिला है।’’

चालू विपणन सत्र में नौ जनवरी तक अब तक की गई कुल खरीद में से सर्वाधिक 186.85 लाख टन धान पंजाब से, उसके बाद 67.65 लाख टन छत्तीसगढ़ से, 65.54 लाख टन तेलंगाना से, 55.30 लाख टन हरियाणा से और 46.50 लाख टन उत्तर प्रदेश से खरीदा गया है।

धान विपणन का सत्र अक्टूबर से शुरू होता है और सितंबर तक चलता है।

विपणन सत्र 2020-21 के दौरान, सरकार ने 1,69,133.26 करोड़ रुपये के एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) मूल्य पर 895.83 लाख टन धान की खरीद की थी।

सरकार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के साथ-साथ राज्य एजेंसियों के माध्यम से खरीद कार्य करती है।

सरकार एमएसपी के साथ किसानों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर धान और गेहूं खरीदती है। सरकार इस अनाज का इस्तेमाल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत पंजीकृत गरीब लाभार्थियों को रियायती दरों पर राशन की दुकानों के माध्यम से वितरण के लिए करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).