नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मौजूदा रबी सत्र में किसानों को वाजिब कीमत पर उर्वरक मुहैया कराने के लिए पीएंडके उर्वरकों पर 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर बुधवार को मंजूरी दे दी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की यहां हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को इस फैसले की जानकारी दी।
मंत्रिमंडल ने नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश एवं सल्फर जैसे विभिन्न मृदा पोषक तत्वों पर पोषण-आधारित सब्सिडी देने का फैसला किया। यह सब्सिडी एक अक्टूबर, 2023 से 31 मार्च, 2024 के मौजूदा रबी फसल सत्र पर लागू होगी।
ठाकुर ने कहा कि डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक पहले की ही तरह 1,350 रुपये प्रति बोरी की दर पर किसानों को मुहैया कराई जाएगी। वहीं पोटाश म्यूरिएट (एमओपी) की दरों में कटौती की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY