देश की खबरें | सरकार लोकतंत्र से छुटकारा पाना चाहती है : राहुल गांधी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र से छुटकारा पानी चाहती है।

उन्होंने ट्विटर पर दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सुधार, चोरी के जैसा है।

यह भी पढ़े | PM Wi-Fi: केंद्र ने देश में पीएम-वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस को दी हरी झंडी, भारत में खुलेंगे 1 करोड़ डाटा सेंटर.

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमान मोदी के कार्यकाल में सुधार, चोरी के जैसा है। इसलिए वे लोकतंत्र से छुटकारा पाना चाहते हैं।’’

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के मंगलवार को एक डिजिटल कार्यक्रम में बयान देने के बाद गांधी ने ट्वीट किया।

यह भी पढ़े | Maratha Reservation Matter: 25 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में होगी मराठा आरक्षण मामले की सुनवाई.

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा था कि भारत में ‘कुछ ज्यादा ही लोकतंत्र है’ जिसके कारण यहां कड़े सुधारों को लागू करना कठिन होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि देश को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये और बड़े सुधारों की जरूरत है।

स्वराज्य पत्रिका के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के जरिये संबोधित करते हुए कांत ने कहा था कि पहली बार केंद्र ने खनन, कोयला, श्रम, कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में कड़े सुधारों को आगे बढ़ाया है। अब राज्यों को सुधारों के अगले चरण को आगे बढ़ाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)