देश की खबरें | सरकार को किसानों के प्रदर्शन का जल्द समाधान निकालना चाहिए :धर्मेंद्र
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार दिसंबर प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कृषि कानूनों पर किसानों के प्रदर्शन का समाधान जल्द निकालने का आग्रह किया। एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसे एक ट्वीट को हटा दिया था।

84 वर्षीय अभिनेता ने बृहस्पतिवार को सरकार से प्रदर्शनों का जल्द समाधान निकालने का आग्रह किया था और दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़े | RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- अगले साल का बजट सावधानीभरा , आर्थिक वृद्धि बढ़ाने वाला रहने की उम्मीद.

उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, ‘‘मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि कृपया किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकालें। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यह पीड़ादायी है।’’

हालांकि उन्होंने बिना वजह बताए पोस्ट को हटा लिया।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार का अल्पसंख्यक समाज को तोहफा, जम्मू कश्मीर और लेह-कारगिल में जल्द गठित होंगे वक्फ बोर्ड.

शुक्रवार को एक उपयोगकर्ता ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट डाला और कहा कि धर्मेंद्र ने किस कारण से ट्वीट हटा लिया।

धर्मेंद्र ने कहा, ‘‘मैंने ट्वीट इसलिए हटा लिया क्योंकि मैं इस तरह की टिप्पणियों से दु:खी हूं। आप मुझे दिल से गाली बक सकते हैं। मैं खुश हूं कि आप खुश हैं। मैं अपने किसान भाइयों के लिए दु:खी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को जल्द समाधान निकालना चाहिए। कोई हमारी बात नहीं सुन रहा।’’

एक उपयोगकर्ता ने दावा किया कि धर्मेंद्र ने अपने अभिनेता बेटे और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल के कहने पर पोस्ट हटाया होगा, इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘‘मैं आपकी मानसिकता के बारे में कुछ नहीं कहूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)