देश की खबरें | भारत-चीन सीमा के हालात पर सरकार को प्रस्तुतिकरण देना चाहिए: पवार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि भारत चीन सीमा पर, खासकर लद्दाख में जो कुछ भी हो रहा है, सरकार को उस पर एक प्रस्तुतिकरण देना चाहिए।

रक्षा मामलों की स्थायी संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए पवार ने कहा कि चर्चा के लिए रक्षा संबंधित अन्य विषय भी हैं लेकिन वह अनुरोध करेंगे कि इस मुद्दे पर प्रस्तुतिकरण दिया जाए।

यह भी पढ़े | 10 वर्षीय बच्ची को अश्लील ऑनलाइन स्टिकर भेजने के आरोप में टीचर गिरफ्तार.

पवार ने कहा, “भारत चीन सीमा पर, विशेषकर लद्दाख क्षेत्र में जो कुछ भी हो रहा है उसके बारे में हम सभी चिंतित हैं। रक्षा संबंधित विभिन्न विषय हैं, जिन पर बैठक में चर्चा होगी। मैं एक अनुरोध करूंगा कि जमीनी हालात पर एक प्रस्तुतिकरण दिया जाए।”

मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार इस मुद्दे पर कुछ छिपा रही है, पवार ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, इसलिए वह कोई आरोप नहीं लगाना चाहते।

यह भी पढ़े | UPPSC Declares PCS Mains 2018 Results: यूपीपीसीएस-2018 का परिणाम हुआ जारी, अनुज नेहरा ने किया टॉप.

उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव एक बहुत संवेदनशील मामला है और इस पर किसी को भी आरोप प्रत्यारोप से बचना चाहिए।

पवार ने कहा कि इसकी बजाय सशस्त्र सेनाओं के मनोबल को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए ताकि पड़ोसी देश के आक्रामक मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)