एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सरकार ने गेहूं खरीद में बनाया 3.82 करोड़ टन का नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने 2020-21 के विपणन वर्ष में अभी तक 3.82 करोड़ टन गेहूं खरीदा है, जो एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही पंजाब को पीछे छोड़कर मध्य प्रदेश देश केंद्रीय अन्न भंडार में गेहूं देने वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है।

जरुरी जानकारी | सरकार ने गेहूं खरीद में बनाया 3.82 करोड़ टन का नया रिकॉर्ड

नयी दिल्ली, 17 जून सरकार ने 2020-21 के विपणन वर्ष में अभी तक 3.82 करोड़ टन गेहूं खरीदा है, जो एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही पंजाब को पीछे छोड़कर मध्य प्रदेश देश केंद्रीय अन्न भंडार में गेहूं देने वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है।

खाद्य मंत्रालय के बयान के अनुसार सरकारी खरीद से पूरे भारत में 42 लाख किसानों को फायदा पहुंचा है और उन्हें गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के रूप में लगभग 73,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.

गेहूं खरीद का पिछला रिकॉर्ड 2012-13 में 3.81 करोड़ टन का था। गेहूं की खरीद 2019-20 के विपणन वर्ष में 3.41 करोड़ टन थी।

गेहूं का विपणन वर्ष अप्रैल से मार्च तक चलता है, हालांकि अधिकांश खरीद पहले तीन महीनों में की जाती है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

चालू वर्ष के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 4.07 करोड़ टन तय किया गया है।

केंद्रीय संगठन भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियां एमएसपी पर गेहूं खरीदती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).