देश की खबरें | गुजरात सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच की कीमत घटाकर 800 रुपये की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, एक दिसंबर गुजरात सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 संबंधी आरटी-पीसीआर जांच की कीमत मंगलवार को 1,500 रुपये से घटाकर 800 रुपये कर दी।

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि क्योंकि जांच किट की कीमत कम हो गई है, इसलिए राज्य सरकार ने लोगों को यह लाभ उपलब्ध कराने का निर्णय किया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय किसानों का किया समर्थन, कहा- हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक में हैं.

पटेल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार से अधिकृत निजी प्रयोगशालाएं आज से आरटी-पीसीआर जांच के लिए 800 रुपये वसूल करेंगी, जो मौजूदा कीमत से 700 रुपये कम है।’’

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर उत्पादन के बाद जांच किट की कीमत में कमी आई है।

यह भी पढ़े | Government Jobs 2020: राज्य, केंद्र, रेलवे, बैंक, आर्मी, नेवी, डिफेंस और पुलिस की लेटेस्ट सरकारी भर्तियों की पूरी लिस्ट यहां करें चेक.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नमूना लेने के लिए प्रयोगशाला सहायक को घर पर बुलाया जाता है तो आरटी-पीसीआर जांच के लिए 1,100 रुपये लिए जाएंगे। वर्तमान में घर से नमूना लेने के लिए प्रयोगशालाएं 2,000 रुपये वसूल करती हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निर्देशन में सरकार के कोर ग्रुप ने जांच की कीमत कम करने का फैसला किया।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने भी हाल में आरटी-पीसीआर जांच की कीमत घटाने का निर्णय किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)