पूर्व विम्लबडन चैम्पियन इवानीसेविच दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के कोच हैं और हाल ही में सर्बिया और क्रोएशिया में एड्रिया टूर पर थे ।
जोकोविच और तीन अन्य खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाये गए हैं जो इस टूर पर थे । इनमें ग्रिगोर दिमित्रोव, बोरना कोरिच और विक्टर ट्रोइकी शामिल हैं ।
यह भी पढ़े | भारतीय आलराउंडर विजय शंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैन की गाली, मेरा पहला अनुभव.
इवानीसेविच ने 2001 में विम्बलडन खिताब जीता था । उन्होंने बताया कि पिछले दस दिन में दो बार उनका नतीजा निगेटिव आया लेकिन अब वह पॉजिटिव आये हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी जांच का नतीजा पॉजिटिव आया है । जो भी मेरे संपर्क में थे, अपना पूरा ध्यान रखें।’’
यह भी पढ़े | भुवनेश्वर कुमार ने कहा- धोनी की तरह परिणाम पर ध्यान नहीं देता.
उन्हें कोई लक्षण नहीं था लेकिन अब वह पृथकवास में रहेंगे ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY