देश की खबरें | राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण विजेता श्रेयसी के लिये आसान नहीं है चुनावी समर में निशाना लगाना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

(दीपक रंजन)

जमुई, 21 अक्टूबर श्रेयसी सिंह ने साल 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग में भले ही सटीक निशाना लगाकर स्वर्ण पदक जीता हो लेकिन उनके लिये चुनावी समर में जीत हासिल करना इतना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़े | Sack Rekha Sharma as NCW Chief: रेखा शर्मा के पुराने ट्वीट वायरल होने के बाद कांग्रेस हुई आक्रामक, महिला आयोग की अध्यक्ष को निकलने की मांग की.

बिहार की जमुई सीट से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह का मुकाबला पूर्व मंत्री एवं राजद के कद्दावर उम्मीदवार विजय प्रकाश से है। जमुई सीट पर पहले चरण के चुनाव में 28 अक्टूबर को मतदान होना है

शूटिंग में दुनियाभर में नाम कमाने वाली श्रेयसी हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थी और पार्टी ने उन्हें जमुई से अपना प्रत्याशी बनाया। 29 वर्षीया सिंह पूर्व मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता दिवंगत दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं और पहली बार चुनावी राजनीति में उतरी हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने 22 दिनों में सुनाया फैसला, दोषी को हुई उम्रकैद की हुई सजा.

जमुई सीट कई कारणों से हाईप्रोफाइल सीट के रूप में चर्चित है। इसमें एक कारण यह है कि शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली श्रेयसी सिंह यहां से चुनाव लड़ रही हैं जो जमुई संसदीय क्षेत्र में आता है और जहां से लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान सांसद हैं।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग हो गई है और उन्होंने नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता मानने से इनकार कर दिया है।

जमुई में मुकाबला बहुकोणीय है। भाजपा से श्रेयसी सिंह के सामने राजद के विजय प्रकाश है। वहीं भाजपा के बागी अजय प्रताप राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में कुछ निर्दलीय भी दावेदारी पेश कर रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)