Gold and Silver Rate: सोना 343 रुपये गिरा, चांदी 1,071 रुपये फिसली
अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 343 रुपये टूटकर 51,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर : अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 343 रुपये टूटकर 51,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
इसके अलावा चांदी 1,071 रुपये गिरकर 58,652 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 59,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी के साथ 1,664.3 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी नुकसान के साथ 19.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. यह भी पढ़ें : 6G in India: 5G आने के बाद अब 6G की तैयारी शुरू, जल्द होगा ट्रायल, जानें भारत में कब होगा लॉन्च?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर में मजबूती तथा ऊंची ब्याज दरों के परिदृश्य के बीच सोने में गिरावट आई. ’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

